फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers endured all day long due to storm warning

तूफान की चेतावनी से दिन भर सहमे रहे किसान

Fri, 19 Mar 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers endured all day long due to storm warning
19एमएनपी-02-शुक्रवार को आसमान में छाए बादल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जारी शुक्रवार को तूफान की चेतावनी के चलते शुक्रवार को किसान पूरे दिन सहमे रहे। दिनभर बदलते मौसम के साथ ही किसान के माथों पर बल भी पढ़ते रहे। आसमान में बादल छाते ही परेशानी बढ़ जाती और धूप निकलती तो राहत दिखती। मौसम की आंख मिचौली के साथ यह सिलसिला पूर दिन चलता रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जिले में तूफान की आशंका जताई गई थी। बताया गया था कि करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए किसानों को फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए कहा गया था। शुक्रवार सुबह तो धूप निकली लेकिन कुछ देर बाद बादल छा गए।
विज्ञापन

यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इससे तूफान की आशंका और अधिक बढ़ गई। हालांकि दिन शांति से निकल गया। लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। क्योंकि पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार आधी रात तक तूफान आने की संभावना है। इससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। वे कटी पड़ी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं और सरसों में होगा नुकसान
अगर तूफान आया तो गेहूं और सरसों की फसल में नुकसान होगा। गेहूं की फसल वजन अधिक होने के कारण खेत में ही गिर जाएगी। सरसों की खेत में कटी पड़ी फसल उड़कर दूर चली जाएगी। इसे समेट पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed