फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers demonstrated in the river on the shortage of manure

नदी में खड़े होकर किसानों ने खाद की किल्लत पर जताया विरोध

Wed, 03 Nov 2021 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated in the river on the shortage of manure
आगरा। डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने मंगलवार को पोहिया घाट पर यमुना नदी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाद उपलब्ध कराने की मांग की। हाथों में पोस्टर लेकर केंद्रों पर 72 घंटे में पर्याप्त खाद न मिलने पर जल समाधि की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी ने कहा कि आगरा क्षेत्र में 70 हजार हेक्टेयर खेती में आलू की पैदावार होती है। इस समय आलू की बुवाई तेजी से चल रही है, खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। प्रदर्शन में सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, रणबीर पोनिया, विजय सिंह, रज्जो प्रधान, राजू प्रधान मौजूद रहे। उधर, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी से मुलाकात कर डीएपी खाद की किल्लत के बारे में बताया। बृज प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने कहा कि सरकारी खरीद केंद्रों पर खाद की कमी है। यहां से किसानों को कई दिन इंतजार करने पर भी खाद नहीं मिल रहा है। निजी दुकानों पर खाद है, लेकिन वह तय कीमत से 200 रुपये अधिक ले रहे हैं। यदि इनकी जांच कर कालाबाजारी नहीं रोकी तो कृषि कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed