फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers created ruckus for DAP fertilizer, road jam

डीएपी खाद के लिए किसानों ने किया हंगामा, सड़क जाम

Tue, 02 Nov 2021 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus for DAP fertilizer, road jam
पिनाहट/फतेहाबाद/अछनेरा। सहकारी समितियों में डीएपी खाद की किल्लत और खुले बाजार में कालाबाजारी के विरोध में किसानों ने पिनाहट, फतेहाबाद और अछनेरा में हंगामा किया। अछनेरा में किसानों ने भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया वहीं पिनाहट में सहकारी समिति और फतेहाबाद में खंड विकास कार्यालय पर किसानों ने जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र डीएपी उपलब्ध न हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

अछनेरा में सोमवार तड़के चार बजे से किसान समिति पर पहुंचकर लाइन में लग गए। गोदाम खुलने पर खाद न होने की सूचना पर किसान आक्रोशित हो गए और अछनेरा भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाया और बाद में पहुंची खाद का अपनी देखरेख में वितरण कराया। इस दौरान लाइन में लगा किसान मदन बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत अब ठीक बताई है।
विज्ञापन

वहीं पिनाहट में राटौटी साधन सहकारी समिति पर एकत्रित 12 गांवा के किसानों ने हंगामा किया। राटौटी निवासी हेमू भदौरिया, राज कुमार, केशव सिंह और गोपालपुरा के भोले राम का आरोप है कि सहकारी केंद्रों पर सचिव चहेतों को खाद का वितरण कर रहे हैं जबकि अन्य किसान कालाबाजारी से खाद खरीदने को मजबूर हैं। सचिव राघवेंद्र सिंह का कहना है कि 400 बोरी डीएपी 40 किसानों को बांटी गई दोबारा आपूर्ति न होने पर किल्लत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद में भाकियू (भानू) के जिला महासचिव राधिका दास के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने खंड विकास कार्यालय में शासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि बाजार में 2000 से 2200 रुपये में डीएपी खाद मिल रही है। पुलिस ने पहुंचकर किसानों को शांत कराया। किसानों ने जल्द खाद उपलब्ध न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed