Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers created ruckus at office of Horticulture Department in agra

UP: आलू किसानों का हंगामा... उद्यान विभाग कार्यालय के तोड़ डाले शीशे, पुलिस ने संभाली स्थिति

Sun, 21 Sep 2025 10:25 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 21 Sep 2025 10:25 AM IST
सार

किसान अधिक संख्या में हाेने से फॉर्म जमा करने में समय लग रहा था। इसी बात को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। कार्यालय के शीशे तोड़ दिए। इस पर उद्यान विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया।

विज्ञापन
Farmers created ruckus at office of Horticulture Department in agra
हंगामा करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस स्थित उद्यान विभाग के कार्यालय पर शनिवार को आलू बीज के लिए आवेदन करने आए किसानों ने हंगामा कर दिया। आवेदन फॉर्म जमा नहीं हाेने पर कार्यालय के शीशे भी तोड़ दिए। मामला बढ़ता देख जिला उद्यान अधिकारी बैजनाथ सिंह ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के समझाने के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन


किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बताया कि 20 सितंबर से 5 अक्तूबर तक सरकारी अनुदान पर मिलने वाले बीज के लिए शनिवार से आवेदन जमा हुए हैं। विभाग की पहले आओ पहले पाओ नीति के चलते सुबह से ही किसानों की भीड़ कार्यालय पर आवेदन फॉर्म लेकर जमा करने के लिए लग थी। 
विज्ञापन


विभाग के पास कर्मचारी कम और किसान अधिक संख्या में हाेने से फॉर्म जमा करने में समय लग रहा था। इसी बात को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। बाद में सभी किसानो से कागजात लिए गए। जिन्हें सोमवार को नंबर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि पहले किसानों की भीड़ अधिक हो गई थी। आवेदन फॉर्म के साथ लगे प्रपत्रों की जांच में समय लग रहा था। पहले नंबर लेने के लिए किसानों ने थोड़ा हंगामा करा था। पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया था। शनिवार को करीब 600 आवेदन जमा हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed