फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers blocked the road due to non-availability of fertilizers in Agra

डीएपी की किल्लत: आगरा में खाद न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम, फिरोजाबाद में भी हुआ हंगामा

Sat, 06 Nov 2021 06:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 06:41 PM IST
सार

आगरा और फिरोजाबाद में शनिवार को खाद न मिलने पर किसान आक्रोशित हो गए। आक्रोशित किसानों ने सहकारी समितियों पर हंगामा। आगरा में किसानों ने अछनेरा-भरतपुर मार्ग पर जमा लगा दिया। जिससे आम लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Farmers blocked the road due to non-availability of fertilizers in Agra
किसानों ने सड़क पर खड़े किए ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की अनाज मंडी समिति में सहकारी समिति में खाद आने की सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंचे किसानों को वहां ताला लटकता मिला। खाद नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने अछनेरा-भरतपुर मार्ग पर जमा लगा दिया। इस दौरान राहगीरों से किसानों को नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। 

विज्ञापन


किसानों ने बताया कि रात में ही समिति में दो ट्रक डीएपी आई है। खाद आने की सूचना पर सुबह ही क्षेत्र के लोग समिति पर आ डटे। सुबह छह बजे पहुंचे किसान दो घंटे तक सचिव के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वे नहीं आए। समिति पर ताला लटकता देख किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अछनेरा-भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। 
विज्ञापन


भाई दूज के कारण महिलाएं भी जाम भी फंसी। इस पर लोगों की किसानों से कहासुनी भी हुई। वहीं जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छुट्टी का दिन होने के कारण खाद का वितरण नहीं होना बताकर लोगों को शांत कराया। आश्वासन दिया कि सोमवार से खाद का वितरण किया जाएगा। इसके बाद किसान शांत हुए। मौके पर अर्जुन सिंह छौंकर, महेंद्र सिंह, लाखन सिंह, गोविंद सिंह, पंकज,अनिल, वासुदेव, डालचंद आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Farmers blocked the road due to non-availability of fertilizers in Agra
फिरोजाबाद के एका में सहकारी समिति पर किसानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में भी डीएपी के लिए हंगामा
फिरोजाबाद जिले में भी किसानों की मांग के सापेक्ष समितियों पर डीएपी का स्टॉक नाकाफी साबित हो रहा है। डीएपी के लिए साधन सहकारी समितियों पर किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। शनिवार को डीएपी लेने के लिये पहुंचे किसानों ने वितरण कार्य में अनियमिता का आरोप लगाते हुये हंगामा के साथ रास्ता जाम कर दिया। अधिकांश समितियों पर हंगामा जैसे हालत दिखे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने किसानों को समझा बुझा कर शांत किया।
  
फिरोजाबाद के जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने कहा कि किसान भाई संयम बरतें, गेहूं की बुबाई करने वाले किसानों के लिए जिले में शीघ्र एक रैक डीएपी की आएगी। आलू उत्पादक किसानों को डीएपी की उपलब्धता हो जाए इस तरह का सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed