{"_id":"6ac1f2c2047b6ded3f08540e","slug":"farmer-semi-naked-body-found-in-field-in-agra-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिली किसान की अर्धनग्न लाश: फसल की रखवाली के लिए गया था युवक, शरीर पर थे जलने और चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिली किसान की अर्धनग्न लाश: फसल की रखवाली के लिए गया था युवक, शरीर पर थे जलने और चोट के निशान
Sun, 04 Oct 2026 12:01 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:01 PM IST
सार
खेत की रखवाली के लिए गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। किसान का शव खेत में अर्धनग्न हालत में मिला। शरीर पर जलने और चोट के निशान भी थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी में रविवार सुबह रसूलपुर गांव में खेत पर रखवाली के लिए गए 25 वर्षीय किसान का शव संदिग्ध अवस्था में अर्धनग्न पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर जलने के व चोट के निशान भी पाए गए हैं। माैके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्राम रसूलपुर निवासी बाबूलाल का 25 वर्षीय पुत्र सुभाष चंद्र शनिवार रात्रि अपने खेत पर हो रही सब्जी की फसल की रखवाली के लिए गया था। वहीं पर बनी झोपड़ी में सोता था। रविवार सुबह जब उसका बड़ा भाई गोविंद खेत पर गया तो खेत पर ही एक स्थान पर उसे सुभाष का अर्धनग्न शव पड़ा मिला।
सुभाष के शरीर पर जलने के बाद चोट के निशान भी पाए गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि युवक की माैत संदिग्ध अवस्था में हुई है। इसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।