{"_id":"648ca849039ad808590fd6b6","slug":"farmer-scorched-due-to-high-tension-wire-kasganj-news-c-175-1-agr1054-599-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान झुलसा
Fri, 16 Jun 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के पचौरा गांव जंगल में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा किसान सत्यवीर सिंह (55) पचोरा जंगल गांव का निवासी है। परिवार के सदस्यों के अनुसार सत्यवीर खेत में पानी लगाने के लिए ट्यूबवेल चलाने जा रहा था। जैसे ही वह ट्यूबल के समीप लगे ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा, तभी अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूट उसके ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से सत्यवीर गंभीर रूप से झुलस गया। खेतों पर काम कर रहे किसान भागकर उसके करीब पहुंचे। साथ ही घटना की सूचना उसके परिवार के सदस्यों को दिए। खेत पर पहुंचे परिवार के सदस्य आनन-फानन में उसे उपचार के लिए कासगंज स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने किसान की हालत गंभीर देख उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया ।