{"_id":"60d368e38ebc3e34212fb6b9","slug":"farmer-s-body-found-near-government-tubewell-in-bhurepur-mainpuri-news-agr496927837","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूरेपुर में सरकारी ट्यूबवैल के पास मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूरेपुर में सरकारी ट्यूबवैल के पास मिला किसान का शव
विज्ञापन
करहल। गांव भूरेपुर निवासी एक किसान का शव बुधवार सुबह खेत में लगे सरकारी ट्यूबवैल के पास पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार चेहरे व पेट पर चोट के निशान थे। हत्या की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव भूरेपुर निवासी 42 वर्षीय किसान ओमकार सिंह मंगलवार सुबह बाल कटवाने की बात कह कर घर से निकले थे। शाम तक वह नहीं लौटे तो परिजनों के चिंता हुई। उनकी तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बताया कि ओमकार का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर लगे सरकारी ट्यूबवैल के पास पड़ा हुआ है। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि चेहरे व पेट पर चोट के निशान दिख रहे थे।
उन्हें हत्या किए जाने की आशंका है। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण पता लग सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।