{"_id":"5e1615368ebc3e88217d39b5","slug":"farmer-protest-panchayat-kasganj-kasganj-news-agr4238376135","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिलना चाहिए अपनी फसल का मूल्य तय करने का हक- कुलदीप पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिलना चाहिए अपनी फसल का मूल्य तय करने का हक- कुलदीप पांडे
विज्ञापन
कासगंज के सलेमपुरबीबी में आयोजित किसान पंचायत में मंचासीन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सा?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप पांडे ने कहा कि कड़ी मेहनत और परिश्रम के साथ किसान को अपनी फसल का मूल्य तय करने क अधिकार किसानों को नहीं है। यह कैसी स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि बाजार में हर चीज की कीमत तय करने का अधिकार निर्माता कंपनी को होता है तो यह अधिकार किसान को भी मिलना चाहिए।
राष्ट्रीय सचिव पांडे सलेमपुरबीबी में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान सरकार के बिचौलियों और दलालों के बंधुआ मजदूर बनकर रह गए हैं। जबकि इस देश को कृषि प्रधान देश माना जाता है। देश के आर्थिक विकास में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका होने के बावजूद उपेक्षा और शोषण बढ़ता जा रहा है। दैवीय आपदाओं से लेकर सामाजिक समस्याओं से किसान जूझ रहे हैं। अब किसान यूनियन भानू किसानों की लड़ाई लगातार लड़ेगी।
तभी सरकार की आंखे खुलेंगी। अलीगढ़ मंडल के प्रभारी किसान नेता ठाकुर श्यामवीर सिंह ने कहा कि किसान भ्रष्टाचार के शिकार हो रहे हैं। उन्हें अपने बाजिब हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष आशीष पांडे ने कहा कि किसानों के नाम पर चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा। किसान दिवस के नाम पर किसानों के साथ धोखा हो रहा है। योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जो भी किसानों के साथ भ्रष्टाचार करेगा ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पंचायत में किसान नेता तहसील अध्यक्ष विनोद शर्मा, संगठन मंत्री हरवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पाल सिंह बघेल जिला सचिव राजकुमार सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष पटियाली राजेशानंद आदि ने अपनें विचार व्यक्त किए। इस दौरान विनोद चौहान, रवि गुप्ता, आशीष मिश्रा , बृजेश यादव , करमचंद, अमर सिंह, हरदेव सिंह, डा0 विनोद दीक्षित, पुष्पेन्द्र दीक्षित, सोम दत्त दीक्षित राजवीर दीक्षित, वीरेश उपाध्याय, रामेश्वर दयाल , अमर सिंह राजपूत, कल्यान सिंह, मेघसिह कश्यप, संदीप पराशर, तहसील अध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष मिश्रा, शंभू मिश्रा, ठाकुर लीलेन्द्र सिंह, अशोक यादव, दिनेश यादव, सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।