{"_id":"62931bd1316e2f290b57fb76","slug":"farmer-murder-during-guarding-crop-on-field-mathura-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: खेत पर फसल रखवाली कर रहे किसान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: खेत पर फसल रखवाली कर रहे किसान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 29 May 2022 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 May 2022 12:38 PM IST
सार
फसल की रखवाली करने गए किसान की किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह जब किसान का भतीजा पहुंचा, तो किसान को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए। किसान के तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना महावन के गांव पचावर में रात को खेत की रखवाली करने गए किसान की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई जब देर तक घर नहीं आने पर किसान का भतीजा खेत पर पहुंचा। किसान चारपाई से 25 मीटर दूर जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। ये देख भतीजे के होश उड़ गए। सूचना पर परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना महावन के गांव पचावर निवासी रसीदा (48) पुत्र हमीदा शनिवार की रात 8 बजे चरी की रखवाली के लिए खेत पर सोने गया था। रविवार की सुबह भतीजा आरिफ खेत पर पहुंचा तो देखा कि खून से लथपथ शव खटिया से 25 मीटर दूर जमीन पर पड़ा हुआ है। सिर से खून बह रहा था। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल ले गई। हालात चिंताजनक होने पर परिजन उसे सिटी हॉस्पिटल ले गए। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि सिर में भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई है। फिलहाल हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस पूरी तरह से जांच में जुटी हुई है। शक के आधार पार दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा
विज्ञापन