फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer leaders reached Collectorate on knees demanding reinstatement of 11 employees of Nagar Panchayat

UP: नगर पंचायत के 11 कर्मियों का किसान नेताओं ने समझा दर्द, घुटनों के बल पहुंचे कलेक्ट्रेट

Sat, 23 Aug 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 10:08 AM IST
सार

 किरावली नगर पंचायत के 11 कर्मियों की बहाली के लिए किसान नेता घुटनों के बल कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी काे ज्ञापन देकर सभी कर्मियों को बहाल करने की मांग की। 

विज्ञापन
Farmer leaders reached Collectorate on knees demanding reinstatement of 11 employees of Nagar Panchayat
घुटनों के बल कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की किरावली नगर पंचायत के 11 कर्मियों की बहाली के लिए शुक्रवार को किसान नेता दिलीप चौधरी घुटनों के बल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी काे ज्ञापन देकर सभी कर्मियों को बहाल करने की मांग की। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया। हालांकि, अधिशासी अधिकारी 3 कर्मियों को बहाल कर चुके हैं।
विज्ञापन


किसान नेता ने बताया कि 19 मार्च 2025 को नगर पंचायत किरावली के अधिशासी अधिकारी ने बिना कारण बताए 11 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया था। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर और सफाईकर्मी शामिल हैं। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व सुभांगी शुक्ला से जांच कराई। जांच में एडीएम ने सभी को दोषमुक्त बताया और 4 जुलाई को सभी की बहाली के आदेश अधिशासी अधिकारी को दिए थे।
विज्ञापन


महीनों बीत जाने के बाद भी बहाली न होने पर किसान नेता ने अनिश्चितकालीन धरना सदर तहसील में शुरू किया है। शुक्रवार को किसान नेता प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान बाबूलाल, सत्यपाल जुरैल, रंजीत सिकरवार, दाताराम लोधी, ऋषि शर्मा, रविकुमार, ओमवीर, विक्रम वाल्मिकि, पिंकी कुशवाह, ओमप्रकाश, मोनू, अजय आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed