{"_id":"618bce8054a072267469d11a","slug":"farmer-leaders-house-arrests-at-cm-yogi-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: काले झंडे दिखाने की घोषणा के बाद थाने में बैठाए किसान नेता, मुख्यमंत्री के जाने के बाद छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: काले झंडे दिखाने की घोषणा के बाद थाने में बैठाए किसान नेता, मुख्यमंत्री के जाने के बाद छोड़े
Wed, 10 Nov 2021 07:22 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:22 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में रखा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को वृंदावन में हुनर हाट का और ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मथुरा: पुलिस ने नजरबंद किए किसान नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृंदावन आगमन से पूर्व मंगलवार को हिरासत में लिए गए राजनीतिक दलों के नेता और किसान नेता बुधवार को छोड़ दिए गए। रातभर पुलिस कश्यप निषाद यूनियन के संयोजक कुंवर सिंह निषाद को तलाशती रही लेकिन वे हत्थे नहीं मिले।
विज्ञापन
सपा, रालोद छात्रसभा, भाकियू टिकैत और कश्यप निषाद यूनियन ने वृंदावन आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सभी को मंगलवार को ही हिरासत में ले लिया। इन सभी को बुधवार की शाम मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही रिहा किया गया। पुलिस ने कइयों को घर से उठाकर थाने पर बैठाया तो कई नेता हाउस अरेस्ट किए गए। छोड़े गए नेताओं में सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन, भाकियू टिकैत पवन चतुर्वेदी, सपा के मुन्ना मलिक, सपा की साधना शर्मा, गुड्डू खान, भारत भूषण, राघवेंद्र सिंह और देवेंद्र रघुवंशी को विभिन्न स्थानों से पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, रालोद छात्रसभा के ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी को भी गोविंदनगर पुलिस ने हिरासत में लिया था। ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष के हिरासत में होने की खबर पर रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बाबूलाल और युवा जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी भी गोविंदनगर थाने पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
यूपी: अखिलेश यादव के इत्र पर उप मुख्यमंत्री का निशाना, कहा- नहीं चाहिए घोटाले, नफरत और भ्रष्टाचार की दुर्गंध
विज्ञापन