{"_id":"6737881eedbb859b150fe7af","slug":"farmer-leaders-are-standing-on-strike-can-impose-lockdown-today-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-127245-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: धरने पर डटे रहे किसान नेता, आज कर सकते हैं तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: धरने पर डटे रहे किसान नेता, आज कर सकते हैं तालाबंदी
Fri, 15 Nov 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में धरना देते किसान।
- फोटो : विकास भवन में धरना देते किसान।
मैनपुरी। डीएपी की कमी को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने विकास भवन में दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। किसानों की मांग है कि जब तक डीएपी किसानों को आसानी से उपलब्ध नहीं होती है तब तक वे धरना खत्म नहीं करेंगे। किसान शनिवार को विकास भवन में तालाबंदी भी कर सकते हैं। हालांकि किसी भी अधिकारी ने किसानों से वार्ता करना भी जरूरी नहीं समझा।
जिले में किसान आलू और गेहूं की बुवाई में जुटा है। बुवाई के लिए किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रही है। समितियों पर जहां रात दो बजे से लाइन लग रही है तो वहीं निजी दुकानों पर भी डीएपी उपलब्ध नहीं है। किसान परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। इसी से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार को विकास भवन में धरना शुरू कर दिया था।
शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी उनका धरना जारी रहा। किसानों की एक ही मांग है कि सभी समितियों पर किसानों को डीएपी उपलब्ध कराई जाए। किसान यूनियन के पदाधिकारी शनिवार को विकास भवन में तालाबंदी करने की तैयारी में है। दरअसल पहले से ही परेशान किसान इस बात से और भी आक्रोशित हैं कि धरने के दो दिन बार भी प्रशासन को उनकी कोई चिंता नहीं है। धरने में जिलाध्यक्ष मुकेश यादव, मंडल अध्यक्ष राजा ठाकुर, नीरज यादव, ओपी यादव, धीरेंद्र समेत अन्य किसान मौजूद रहे।