फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer had no clue fraudster pretended to be the adopted son and sold the land case was filed

UP: किसान को नहीं लगी भनक...धोखेबाज ने दत्तक पुत्र बन कर दिया जमीन का सौदा, मुकदमा हुआ दर्ज

Wed, 25 Dec 2024 04:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Dec 2024 04:13 PM IST
सार

आगरा में एक किसान के होश उस समय उड़ गए, जब उसकी जमीन का सौदा कर दिया गया। जानकारी करने पर पता चला कि उसका दत्तक पुत्र बन ये कारनामा किया गया। किसान की शिकायत के बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
farmer had no clue fraudster pretended to be the adopted son and sold the land case was filed
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज में किसान की जमीन का फर्जी दस्तावेज की मदद से साैदा करने के मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि एक युवक ने तहसीलकर्मी भाई व अन्य लोगों की मदद से किसान का दस्तक पुत्र बनकर जमीन की सौदा कर लिया। खरीदार जमीन की नापतोल करने पहुंचे तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी।
विज्ञापन


गांव तोरा गांव, ताजगंज निवासी रामविलास ने पुलिस आयुक्त से शिकायत में आरोप लगाया कि 30 अगस्त को कुछ लोग उनकी जमीन पर नाप करते दिखे। पूछने पर बताया कि गौरव पाराशर नाम के युवक से जमीन खरीदने का सौदा किया है। नाप कर रहे लोगों को भगाया। 
विज्ञापन


तहसील जाकर जमीन के दस्तावेज निकलवाए। तब जानकारी हुई कि गांव के रहने वाले गौरव पाराशर ने तहसील में कार्यरत अपने भाई विकास पाराशर, शाहगंज निवासी शंभू दयाल, अभिषेक बघेल और सदर थाना क्षेत्र के देवरी रोड निवासी करतार सिंह के साथ मिलकर एक व्यक्ति को उनके नाम से किसान बनाकर तहसील ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बायोमेट्रिक कराकर आरोपी गौरव उनका दत्तक पुत्र बन गया है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed