{"_id":"5ff2016a8ebc3e40fb1986ef","slug":"farmer-fair-mainpuri-news-agr474814074","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय दोगुनी करने को ब्लॉकों पर लगेंगे मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय दोगुनी करने को ब्लॉकों पर लगेंगे मेले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। किसान कल्याण मिशन के तहत किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत जिले के सभी ब्लॉकों में किसान मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में दो दर्जन से अधिक विभागों के अधिकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभान्वित भी करेंगे।
किसानों को जागरूक किए जाने और खेती के साथ-साथ पशुपानल, मत्स्यपालन, मुर्गी पालन आदि के अलावा विभिन्न योजनाओं के बारे में किसान मेलों में जागरूक किया जाएगा। किसान कल्याण मिशन इनका आयोजन किया जाएगा। कृषि विभाग केसीसी और किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की समस्याओं को भी मेले में दूर करेगा।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने इस संबंध में 25 विभागों को आदेश जारी कर दिया है। छह जनवरी से मेलों का आयोजन शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी ने आयोजन की जिम्मेदारी जहां खंड विकास अधिकारी को सौंपी। इनकी निगरानी के लिए नौ जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल बनाया है।
विज्ञापन
तीन चरणों में होगा आयोजन
प्रशासन ने जिले के नौ ब्लॉकों में से प्रत्येक बुधवार तीन-तीन ब्लॉकों पर कार्यक्रम का आयोजन का निर्णय लिया है। इसके तहत छह जनवरी को सुल्तानगंज, किशनी, घिरोर ब्लॉक में, 13 जनवरी को मैनपुरी, जागीर, कुरावली ब्लॉक में और तीसरे चरण में 21 जनवरी को बरनाहल, करहल और बेवर ब्लॉकों में मेले का आयोजन किया जाएगा।
शासन का पत्र आने के बाद जिलाधिकारी ने सभी विभागों को कृषि मेलों के आयोजन के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। छह जनवरी से तीन चरणों में कुल नौ ब्लॉकों पर इनका आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
डीवी सिंह, उप कृषि निदेशक।