{"_id":"616f0e4139b1180c3a381fbe","slug":"farmer-drowned-in-puddle-was-not-found-even-after-two-days-agra-news-agr5119297178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखर में डूबे किसान का दो दिन बाद भी पता नहीं चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखर में डूबे किसान का दो दिन बाद भी पता नहीं चला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरावली। अछनेरा के गांव सांथा में सोमवार की सुबह पोखर में डूबे किसान अंगद (56) का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। दिनभर पीएसी के गोताखोर उसकी तलाश में जुटे रहे।
थाना प्रभारी सोबरन सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अंगद भैंस नहलाने के लिए पोखर में गया था। तभी वह डूब गया था। तभी से उसकी तलाश कराई जा रही है। मंगलवार की सुबह पीएसी के गोताखोर उसकी खोज में पोखर में उतरे। दिनभर गोताखोर उसे तलाशने रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
मौके पर परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की भी भीड़ जुटी रही। मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल ने भी पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। वहीं दो दिन बाद भी किसान का कुछ पता नहीं चलने से परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।