फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer dies in lightning strike in firozabad

Firozabad : आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, खेत की गीली मिट्टी ने बचाई मासूम बेटे की जान

Sun, 17 Jul 2022 08:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Jul 2022 08:29 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वह खेत से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
farmer dies in lightning strike in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में खेत पर बंधे पशुओं को चारा डालकर बेटे के साथ घर लौट रहे किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके मासूम बेटे की चप्पल गीली मिट्टी में फंस गई थी। वह चप्पल निकालने के लिए रुक गया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया।  

विज्ञापन


बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी दर्शनपाल (35) अपने पुत्र अंशुमान (07) के साथ शनिवार को खेत पर बंधे पशुओं को चारा डालकर घर लौट रहा था। तभी उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसा होते ही ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। किसान की मौत की पुष्टि होते ही परिजन में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


सूचना पर बसईमोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के भतीजे आजाद कुमार ने बताया कि चाचा दर्शनपाल पर दो बेटी और एक बेटा है। उन पर करीब डेढ़ बीघा जमीन है। शनिवार को वह खेत पर बंधे पशुओं को चारा डालकर बेटे के साथ लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत की गीली मिट्टी ने बचाई बेटे की जान

पिता दर्शनपाल की अंगुली पकड़कर कुछ दूर साथ चलने पर सात वर्षीय बेटे अंशुमान का पैर खेत की गीली मिट्टी में चला गया था। उसकी चप्पल भी मिट्टी में दब गई थी। परिजनों ने बताया कि मिट्टी से चप्पल निकालने के लिए अंशुमान ने पिता की उंगली छोड़ दी थी और वह मिट्टी में चप्पल निकालने लगा। 

बेटे को चप्पल निकालता देख दर्शनपाल वहां नहीं रुका और उसके कदम घर की ओर बढ़ रहे थे। दर्शनपाल बेटे से करीब सौ मीटर दूर पहुंचा था, तभी उसके ऊपर बिजली गिर पड़ी थी। परिजन ने बताया कि यदि अंशुमान अपने पिता की अंगुली नहीं छोड़ता तो उसके साथ भी हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed