{"_id":"666737c3a80aff6c8a070cf1","slug":"farmer-dies-after-falling-into-drain-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-118840-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाली में गिरकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाली में गिरकर किसान की मौत
Mon, 10 Jun 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव फरीदपुर में रविवार की सुबह खेत में पानी लगा रहा एक किसान नाली (भराह) में गिर गया। आनन फानन परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
एलाऊ क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी किसान सुदेश कुमार (35) रविवार को खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। खेत में पानी लगाने के दौरान किसान किसी तरह से पानी निकलने वाली नाली में सिर के बल गिर गए। कुछ देर बाद जब ग्रामीणों ने किसान को अचेत पड़ा देखा तो परिजन को सूचना दी। परिजन आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।