फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Died Due To Current Mathura News

मथुरा: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 27 Jul 2021 04:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Jul 2021 04:13 PM IST
सार

 किसान शीशपाल (45 वर्ष) पुत्र नवाब सिंह घर से बच्चों के साथ जामुन तोड़ने के लिए खेत पर गया था। उसके साथ तीन बच्चे भी गए थे। जिस पेड़ से वह जामुन तोड़ रहा था, उसके ऊपर होकर हाइटेंशन लाइन जा रही है। 

विज्ञापन
Farmer Died Due To Current Mathura News
demo pic

विस्तार

मथुरा में नौहझील के गांव जाफरपुर में पेड़ से जामुन तोड़ने गए किसान की पेड़ के ऊपर होकर जा रही हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। किसान शीशपाल (45 वर्ष) पुत्र नवाब सिंह घर से बच्चों के साथ जामुन तोड़ने के लिए खेत पर गया था। उसके साथ तीन बच्चे भी गए थे।

विज्ञापन

जिस पेड़ से वह जामुन तोड़ रहा था, उसके ऊपर होकर हाइटेंशन लाइन जा रही है। पेड़ के नीचे बारिश का पानी भरा था। वह नीचे पड़ी जामुन बीनने लगा। इसी दौरान पानी में जाने पर उसमें आ रहे करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि साथ गए तीनों बच्चे दूर खड़े थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन से करंट आने की कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी, मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। यदि लाइन पेड़ों से दूर होती तो किसान की मौत न होती। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed