फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer decided to sell kidney to repay debt in agra

कर्ज से परेशान किसान ने लिया अपनी किडनी बेचने का फैसला, सोशल मीडिया पर दिया विज्ञापन

Mon, 26 Aug 2019 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
farmer decided to sell kidney to repay debt in agra
किसान गीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला

बैंक और साहूकारों के कर्ज से परेशान किसान अब अपने अंग बेचने को मजबूर हो रहे हैं। आगरा जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक किसान ने अपनी किडनी बेचने फैसला लिया है। हालांकि यह गैरकानूनी और गलत है। शनिवार को यह मामला सामने आया तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


फतेहाबाद तहसील के घाघपुरा गांव के किसान गीतम सिंह का सोशल मीडिया पर संदेश वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने गैरकानूनी पेशकश की है। बकौल गीतम लगातार तीन साल से खेती में हो रहे घाटे से वह बैंक और साहूकारों के कर्ज में डूब गए हैं। इससे निजात के लिए वो अपनी किडनी बेचना चाहते हैं। 
विज्ञापन


गीतम के पास करीब दो बीघा जमीन है। वो खुद पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज बताते हैं। उनके मुताबिक इसे चुकाने के लिए पड़ रहे दबाव से विवश होकर उन्होंने किडनी बेचने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी पाकर एसडीएम ने गीतम को बुलाकर वैधानिक स्थितियां समझाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो जारी किया

किसान गीतम ने तहसीलदार कृष्ण मुरारी दीक्षित को दिए बयान में भी इरादे पर अड़े रहने की बात कही। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से किसान की मदद की अपील की है।
 
इस संबंध में फतेहाबाद के उपजिलाधिकारी अब्दुल वासित ने बताया कि किसान की बात सुनने के बाद उसे अच्छी तरह समझा दिया है। आगे जो भी आवश्यक और उचित होगा, वैसी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed