फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer committed suicide in Etah uttar pradesh

एटा: कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान, बिलखती रह गईं चार बेटियां

Wed, 30 Mar 2022 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 12:27 PM IST
सार

परिजनों के मुताबिक किसान ने बैंक से कर्ज लिया था, जिसे चुकता नहीं कर पा  रहा था। साथ ही कुछ और लोगों से भी वह कर्ज ले चुका था, जिसकी वजह से वह काफी परेशान था।

विज्ञापन
farmer committed suicide in Etah uttar pradesh
किसान ने की आत्महत्या (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में किसान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। जलेसर क्षेत्र के गांव कुंजलपुर में किसान उमेश चंद (36) ने मंगलवार देर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर करीब चार-पांच लाख रुपये कर्ज था। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक की पत्नी आरती ने बताया कि तीन साल पहले एक सड़क हादसे में उमेश घायल हुए थे। इलाज में काफी खर्च हुआ और कर्जा हो गया। इसकी उन्हें काफी चिंता रहती थी। घर से बाहर जाते तो अक्सर लोग कर्ज के लिए टोक देते थे। केवल तीन बीघा का खेत है, जिसमें मुश्किल से घर का खर्चा निकल पाता है। चार पुत्रियां और एक पुत्र है। ऐसे में कर्जा नहीं चुका पा रहे थे। 
विज्ञापन


आरती ने बताया कि मंगलवार दोपहर के समय बच्चों के साथ खेतों पर काम करने गई थी। घर पर पति अकेले थे। शाम करीब 7 बजे जब घर लौटकर आई तो पति मृत हालत में मिले। मृतक के भाई अजंट सिंह ने बुधवार को पुलिस को लिखित सूचना दी। बताया कि उमेश ने घर में रस्सी के फंदे से आत्महत्या कर ली थी। परिजन ने आपसी सहमति और किसी तरह की आपत्ति न होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बुधवार को पुलिस भी गांव में पहुंची, लेकिन परिजन ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम जलेसर अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि दुर्घटना के बाद इलाज और इसके बाद उमेश गांव के लोगों से कर्ज लेता रहा था। सरकारी योजनाओं के जरिये परिजन की मदद की जाएगी।


बता दें साल 2020 में थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव दूल्हा निवासी सुरेश चंद्र (45) पुत्र केदारी लाल ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुरेश चंद्र ने  भी बैंक से लोन लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे। परिजनों ने आरोप लगाया था कि कर्जा जमा कराने के लिए भूमि विकास बैंक के अधिकारी काफी दिन से दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed