फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer committed suicide Due to Crop Damage By Animals and financial crisis

यूपी में त्योहार पर किसान ने की आत्महत्या, कारण जानकर दंग रह गए सभी

Fri, 25 Oct 2019 02:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Oct 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer committed suicide Due to Crop Damage By Animals and financial   crisis
साधू उर्फ विशवार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। त्योहार पर परिवार में मातम पसर गया। किसान की मौत के बाद परिवार का बुरा हाल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेँ: यूपीः दबंगों ने महिला को मारी गोली, मौत, हैरान करने वाला हत्या का कारण
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला पीपल निवासी साधू उर्फ विशवार सिंह पुत्र छोटेलाल किसानी करते थे। उन्होंने गांव के लोगों से उगाई पर 12 बीघा खेत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खेत के लिए उन्होंने अपनी भैंस, बकरी और अन्य जानवर बेच दिए थे। परिवार के भरण पोषण के लिए उन्होंने खेत में जीतोड़ मेहनत कर धान की फसल उगाई।

 

बताया गया है कि आवारा जानवरों ने उसकी फसल को नुकसान पहुंचा दिया और जब धान की फसल की बिक्री हुई तो लागत के आधे दामों में बिक्री होने से सदमे में आ गए। उनके ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी।

ये भी पढ़ेँ: दिल्ली-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन की मौत

जिसमें बड़ी बेटी नीतू की शादी में लिया कर्ज और घर पर एक लड़का व तीन लड़कियों की परवरिश का खर्चा। अनूप उम्र, सीता, सीतू, शालनी के खर्चो के बाद उसकी पत्नी सुनीता बीमार चल रही थी।

ये भी पढ़ेँ: ब्रज में इस तरह मनेगी ईको फ्रेंडली दिवाली, खास है ये गणेश-लक्ष्मी की मूतियां

उसके इलाज के खर्चों की जिम्मेदारी थी। मगर आवारा जानवरों और फसल के सही दाम न मिलने से निराश किसान ने गुरुवार की शाम घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत गम्भीर होने पर परिवारीजन सैफई ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गयी। परिवार के मुखिया की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed