फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer commits suicide by hanging himself in Sakat BewarFarmer commits suicide by hanging himself in Sakat Bewar

Agra News: सकत बेवर में किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 02 Dec 2023 06:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Dec 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Farmer commits suicide by hanging himself in Sakat BewarFarmer commits suicide by hanging himself in Sakat Bewar
सकत बेवर में किसान ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

- परिजन ने नहीं कराया पोस्टमार्टम, किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। सकत बेवर निवासी किसान ने शुक्रवार की रात किसी कारण के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव गांव के बाहर बनी ट्यूबवैल की कोठरी में लटका मिला। परिजन की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव सकत बेवर निवासी किसान फूलचंद्र सक्सेना (52) शुक्रवार की शाम को खेत पर बने ट्यूबवैल पर गए थे। देररात तक जब वह घर वापस नहीं आए तो परिजन को लगा कि वह कोठरी में ही सो गए होगें। शनिवार की सुबह जब परिजन ट्यूबवैल की कोठरी पर पहुंचे तो देखा कि फूलचंद्र का शव कोठरी में लगे एक कुंडा में फंदे पर लटका हुआ था। शव देख परिजन में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन शव को लेकर घर आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब पीने का भी आदी था। परिजन ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed