फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Brutality Murders In Farm Crime News Agra

खेत पर सोते किसान की सिर कुचलकर हत्या, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Sat, 15 Feb 2020 12:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 Feb 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer Brutality Murders In Farm Crime News Agra
मौके पर पहुंचे एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को खेत पर सोते किसान की हत्या कर दी गई। उसके सिर में भारी वस्तु से प्रहार किए गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पर ग्रामीण जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन


ताजगंज के नगला देवरी निवासी पवन सिंह (23) पुत्र वीरपाल बेसहारा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए रोजाना खेत पर सोने जाता था। बृहस्पतिवार रात को तकरीबन 8:30 बजे खेत पर गया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने चारपाई पर पवन का शव पड़ा देखा। 
विज्ञापन


उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई थी। इसकी जानकारी पर परिजन आ गए। बाद में एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ सदर विकास जायसवाल पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया हंगामा

पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

सीओ सदर ने बताया कि परिजनों ने रंजिश से इंकार किया है। जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पवन रजाई ओढ़कर सो रहा था। तभी उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया है। उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला।

कॉल डिटेल से खुलेगा राज

परिजनों ने बताया कि पवन मोबाइल भी लेकर जाता था। मगर, उसका मोबाइल नहीं मिला है। हत्या के बाद उसका मोबाइल भी ले गया। उधर, पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। रात में पवन की कुछ नंबरों पर बात हुई थी। उनके बारे में पड़ताल की जा रही है। आशंका है कि किसी जानकार ने हत्या की है।

हत्या के मामले में आरोपी थे मृतक के पिता

सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि वर्ष 1975 में गांव गढ़ी देवरी निवासी रतन सिंह की हत्या हो गई थी। इस मामले में पवन के पिता वीरपाल भी आरोपी थी। मगर, उनकी मौत हो गई। 

वहीं वादी की भी मौत हो चुकी हैं। इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है कि रंजिश में तो हत्या नहीं की गई। उसकी मां के डेढ़ महीने पहले वांरट जारी हुए थे। इस पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मगर, जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed