{"_id":"657ef6f15c07b76633072038","slug":"farmer-beaten-after-breaking-into-his-house-over-drain-dispute-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9185-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाली के विवाद में किसान को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाली के विवाद में किसान को घर में घुसकर पीटा
Sun, 17 Dec 2023 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 17 Dec 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
नाली के विवाद में किसान को घर में घुसकर पीटा
गांव विक्रमपुर में हुई घटना, चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में नाली के विवाद को लेकर नामजद लोग एक किसान के घर में घुस गए। गाली गलौज करते हुए उसे लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने सभी चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
औंछा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी गांव निवासी मुन्ना लाल से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। 11 दिसंबर को वह अपने घर पर थे। तभी नाली के विवाद को लेकर मुन्ना लाल, अरुण, सुरेंद्र सिंह और प्रशांत घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे। जब वह बाहर गया तो उसे मारने के लिए दौडे़। वह घर के अंदर आ गया तो सभी आरोपी घर में घुस आए और उसे लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घर के बाहर एकत्र हो गए। ग्रामीणों काे जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस भी जांच करने पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पीड़ित की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।