फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fariksha result released after disposal of objections

परीक्षाफल से असंतुष्ट परीक्षार्थियों की आपत्तियों का निस्तारण कर जारी हुआ फरीक्षाफल

Thu, 26 Aug 2021 07:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Fariksha result released after disposal of objections
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षाफल से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को परिषद ने एक और मौका दिया है। ऐसे परीक्षार्थी शुक्रवार तक परिषद की वेबसाइट पर विशेष परीक्षा के लिए अपना आवेदन कर कर सकते हैं। वहीं परिषद ने आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षाफल ऑनलाइन जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते हाईस्कूल एंव इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा के ही उत्तीर्ण कर दिया गया था। परीक्षाफल घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी ऐसे रहे जो परीक्षाफल में दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं हुए। ऐसे परीक्षार्थियों से परिषद ने आपत्ति मांगी। जिला से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने अपने आवेदन किए। परिषद ने ऐसे आवेदनों का निस्तारण कर उनका संशोधित या प्रभावित परीक्षाफल परिषद की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके साथ ही परिषद ने शेष बचे विदहेल्ड श्रेणी, प्रमोटेड श्रेणी, अनुपस्थित श्रेणी व कम अंक वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया है ताकि वे अपने परीक्षाफल में सुधार करा सकें।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों से आवेदन मांगे है। जिसकी अंतिम तिथि 27 अगस्त है। आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों से परीक्षा का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षार्थियों के मूल्यांकन से प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा। इसके साथ ही परिषद ने प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षाफल घोषित कर दिया है-एसपी सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed