{"_id":"61df946fd985985643509c27","slug":"faridabad-serial-killer-arrested-kill-one-girl-dead-body-threw-in-agra-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरियल किलर की खौफनाक घटनाएं: किशोरियों से दुष्कर्म के बाद करता था हत्या, आगरा कैनाल नहर में बहाईं लाशें, सबूत जुटाने में लगी क्राइम ब्रांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरियल किलर की खौफनाक घटनाएं: किशोरियों से दुष्कर्म के बाद करता था हत्या, आगरा कैनाल नहर में बहाईं लाशें, सबूत जुटाने में लगी क्राइम ब्रांच
Thu, 13 Jan 2022 08:24 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 13 Jan 2022 08:24 AM IST
सार
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने सीएमओ और पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर जुटाई जानकारी,
फरीदाबाद में तीन साल में हुईं हैं छह से ज्यादा घटनाएं, आरोपी सिंहराज ने कबूली घटना
विज्ञापन
सीरियल किलर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद में किशोरियों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म करने के बाद सीरियल किलर गला दबाकर हत्या कर देता था। उसके बाद शव आगरा कैनाल नहर में बहा देता था। इस मामले में बुधवार को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय और पोस्टमार्टम गृह पहुंची, जहां रिपोर्ट खंगालने और रिकॉर्ड निकलवाने की बात कही।
हत्या करना किया स्वीकार
फरीदाबाद के सेक्टर-17 में वर्ष 2019 से 2021 तक आधा दर्जन से अधिक 10 से 15 वर्ष तक की लड़कियों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले सामने आए थे। जिसमें मुख्य आरोपी सिंहराज हाल में पकड़ा गया है। उसने हत्या करना स्वीकारा तो फरीदाबाद पुलिस इन किशोरियों के फोटो और हुलिया लेकर इनके बारे में जानकारी जुटाने के उद्देश्य से मथुरा आई।
तीन सालों के मामले छान रही क्राइम ब्रांच
सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि तीन वर्षों में आधा दर्जन से अधिक किशोरियों की हत्या के मामले पुलिस में दर्ज हुए, जिसके लिए पुलिस आयुक्त ने एसआईटी का गठन किया। पिछले दिनों आगरा कैनाल नहर में एक बालिका का शव मिला। क्राइम ब्रांच ने जांच की तो इसी क्षेत्र में सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने वाला सिंहराज नामक युवक का नाम सामने आया। पूछताछ में सिंहराज ने बताया कि वह लंबे समय से किशोरियों को अपनी हवस का शिकार बनाकर उनकी हत्या कर शव फरीदाबाद से आगरा की ओर जाने वाली कैनाल में डालता रहा है।
विज्ञापन
मथुरा क्षेत्र में मिले हैं कई लड़कियों के शव
क्राइम ब्रांच टीम का मानना है कि मथुरा क्षेत्र में इस कैनाल से कई किशोरियों के शव मिले हों, जिनके फोटो सुरक्षित हों अथवा उनकी हुलिया का जिक्र हो तो इस रिकॉर्ड से पता चलेगा कि वास्तव में अन्य लापता किशोरियों के साथ क्या घटना घटित हुई है। फिलहाल सीएमओ ने क्राइम ब्रांच की टीम को कुछ दिन रुकने की कहकर वापस भेजा है। क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक अमर सिंह ने पोस्टमार्टम गृह पर बताया कि यह गंभीर मामला है। इस मामले में अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है।
सीरियल किलर के राज: हर साल करता था एक लड़की से दुष्कर्म और फिर हत्या, आगरा नहर का पानी उसे हर बार बचाता था