फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farewell to the world after fulfilling my desire to vote

Agra News: वोट डालने की हसरत पूरी कर हो गई दुनिया से विदाई

Wed, 08 May 2024 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Farewell to the world after fulfilling my desire to vote
कासगंज। लोकसभा चुनाव में अपना वोट डालने की हसरत पूरी करने के बाद एक महिला व एक पुरुष मतदाता ने दुनिया से विदाई ले ली। मौत के बाद इनके परिवारों में गमगीन माहौल है। केए डिग्री कॉलेज से सेवानिवृत हुए शिक्षक सांस की बीमारी से परेशान चल रहे थे, लेकिन उनके मन में वोट डालने का जज्बा इतना था कि वे स्कूटर लेकर केए डिग्री काॅलेज में बने मतदान केंद्र पर दोपहर लगभग एक बजे वोट डालने के लिए पहुुंचे। वोट देने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्होंने अपने बेटे योगेश को बुला लिया। वह उनको बूथ से लेकर चिकित्सक के पास पहुंचा, लेकिन उनकी हालत नहीं सुधरी और मौत हो गई।भूतेश्वर कॉलेनी निवासी महिला सिलोचना देवी (70) दोपहर तीन बजे सरस्वती शिशु मंदिर मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंची। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से उनका पुत्र अजय उनको गोद में लेकर गया था। वोट डालकर आने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। महिला एवं पुरुष की वोट डालने के बाद हुई मौत लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed