फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farewell stopped after beauty parlor refused to give money

Agra News: ब्यूटी पार्लर के रुपया देने से मना करने पर रोकी विदाई

Thu, 23 Feb 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farewell stopped after beauty parlor refused to give money
कुरावली।
विज्ञापन

गांव ज्योंली झिंगरपुर निवासी एक युवती की शादी बुधवार की रात हंसी खुशी के साथ संपन्न हुई। लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह जब दूल्हा पक्ष से ब्यूटी पार्लर का भुगतान करने के लिए रुपया मांगे तो मना कर दिया गया। इसी बात से नाराज दुल्हन के परिजन ने विदा करने से मना कर दिया। मामला थाने तक पहुंच गया, देर शाम समझौता के बाद दुल्हन की विदाई हुई।
थाना क्षेत्र के गांव ज्योंली झिंगरपुर निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की बरात बुधवार को जनपद एटा के गांव सराय जवाहरपुर से आई थी। घरातियों ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया, देर रात तक विवाह की सभी रस्में हंसी खुशी के साथ संपन्न हुईं। बृहस्पतिवार की सुबह जब विदा का समय आया तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा कि दुल्हन के साज शृंगार के लिए ब्यूटी पार्लर पर तीन हजार रुपया खर्च हुए हैं। दूल्हा पक्ष से जब भुगतान करने की बात कही तो मना कर दिया गया। मना करते हुए दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए और विदा करने से साफ इंकार कर दिया। काफी देर बातचीत हुई लेकिन कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

मामला थाने तक पहुंचा तो एसआई सत्येंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस के समझाने के बाद दुल्हन पक्ष केे लोग विदा करने पर राजी हुए। देर शाम दुल्हन की ससुराल के लिए विदाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed