फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Famous poet gopal das neeraj referred to delhi AIIMS

प्रख्यात कवि गोपाल दास नीरज के फेफड़ों में मिला फंगस, एम्स किए रेफर

Thu, 19 Jul 2018 07:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 19 Jul 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
Famous poet gopal das neeraj referred to delhi AIIMS
प्रख्यात कवि गोपाल दास नीरज - फोटो : अमर उजाला
प्रख्यात कवि और गीतकार गोपालदास नीरज के फेफड़ों में फंगस मिला है। इसका कल्चर कराया जा रहा है। टीबी की संभावना को देखते हुए इसकी भी जांच कराई जा रही है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को इनकी हालत में काफी सुधार आया है। ब्लडप्रेशर, हृदय समेत अन्य जांच सामान्य आईं। 
विज्ञापन


फेफड़ों में संक्रमण होने से मवाद पड़ गया था। डाक्टरों ने नली डालकर 800 ग्राम मवाद बाहर निकाला। इसकी जांच कराई तो पैथोलॉजी रिपोर्ट में फेफड़ों में फंगस की पुष्टि हुई। ये कैसे आया, इसका पता लगाने के लिए कल्चर कराया जा रहा है। चिकित्सकों को संभावना है कि कवि नीरज को टीबी हो सकती है, इसके लिए नमूना लिया गया है। बुधवार को कवि नीरज की हालत में काफी सुधार हुआ। 
विज्ञापन


ब्लडप्रेशर सामान्य हुआ, पेशाब में भी कोई दिक्कत नहीं हो रही थी। लोगों से मिले और बातचीत की। इसकी रिपोर्ट एम्स के चिकित्सकों को भी दी गई। कवि का इलाज करने वाले डॉ. अरविंद जैन ने बताया कि फंगस मिलने के बाद दवाएं शुरू कर दी हैं। उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी की जांच भी कराई जा रही है। गुरुवार को कुछ जांचों की रिपोर्ट आएगी, जिसे एम्स के डाक्टरों को बताया जाएगा, वहां के चिकित्सकों से लगातार संपर्क में रहेंगे।

तबीयत में काफी सुधार आया, लोगों ने मांगी उनके स्वस्थ होने की दुआ

पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित प्रख्यात गीतकार गोपाल दास नीरज की तबीयत में बुधवार को काफी सुधार हो गया। उनका रक्त चाप, धड़कन और शरीर का ताप सामान्य है। वह बातचीत भी कर पा रहे हैं लेकिन परिजनों की चिंता यह है कि उनकी छाती में बार बार संक्रमण हो रहा है।

इस कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया है। वह आगरा के बल्केश्वर में रहने वाली बेटी कुंदनिका शर्मा के घर आए थे। यहां मंगलवार को सुबह के नाश्ते के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। 

उनका उपचार दीवानी कचहरी के पास स्थित लोटस हॉस्पिटल में चल रहा था। यहां सेहत में काफी सुधार हुआ। बेटी कुंदनिका शर्मा ने बताया कि चिंता की बात यह है पिछले कुछ समय से इसी तरह कई बार पिता की तबीयत बिगड़ चुकी है। उनकी छाती में बार बार संक्रमण हो रहा है। इसी कारण उन्हें एम्स ले जाया जा रहा है।

सिलिंडर में ऑक्सीजन कम होने पर वापस आना पड़ा

94 वर्षीय गीतकार गोपाल दास नीरज को शाम दिल्ली के एम्स के लिए ले जाया जा रहा था। वह एंबुलेंस से यमुना एक्सप्रेसवे के पहले टोल प्लाजा पर ही पहुंचे थे कि पैरा मेडिकल स्टाफ ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर सिर्फ आधा भरा हुआ है। इस पर गाड़ी वापस घुमाई गई। पूरा भरा हुआ सिलिंडर लिया गया। इसके बाद फिर से दिल्ली के लिए ले जाया गया।

मस्जिद में की गई सेहत के लिए दुआ
आगरा। हॉस्पिटल रोड स्थित मस्जिद में बुधवार को जाने माने कवि गोपालदास नीरज के स्वास्थ्य के लिए दुआ की गई। इमाम ने दुआ करवाई। इस मौके पर सैयद इरफान अहमद, समी आगाई, डॉ. सिराज कुरैशी, मौलाना उजैर आलम, जावेद खान, तालिक शजाद, इसरार उद्दीन, इकरार वारसी, महमूद खान, अजीमउद्दीन, सलाहउद्दीन, कमरुद्दीन, वाजिस हुसैन, वसीम शानू, जाहिद अब्बास, आसिफ खान, अयूब खान, जावेद अब्बास, मुजीब खान आदि मौजूद रहे। उधर, अस्पताल में उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए चाहने वालों का तांता लगा रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed