{"_id":"6551b7dab5b751450c041736","slug":"family-trapped-in-fire-diwali-lamps-lit-then-there-were-such-screams-fire-personnel-saved-lives-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में फंसा परिवार: चंद लम्हों पहले जलाए दिवाली के दिये, फिर मची ऐसी चीख पुकार; फायर कर्मियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में फंसा परिवार: चंद लम्हों पहले जलाए दिवाली के दिये, फिर मची ऐसी चीख पुकार; फायर कर्मियों ने बचाई जान
Mon, 13 Nov 2023 11:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:14 AM IST
सार
आग की लपटों में परिवार के सदस्य बुरा तरह फंस गए। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर परिवार के सदस्यों को एक-एक कर सावधानी से सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
आग में फंसा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के घनी आबादी वाले क्षेत्र में दिवाली की रात दो मंजिला मकान में आग लग गई। परिवार के सदस्यों ने जो दिये जलाए थे, उन्हीं से आग लग गई। आग की लपटों में परिवार बुरी तरह फंस गया। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर परिवार के सदस्यों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। एक महिला आग से झुलस गई।
बाजार में दिवाली की रात जय प्रकाश घड़ी वालों के घर और दुकान में भीषण आग लग गई। इस वक्त परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे। बताया गया है कि आग दिवाली पर जलाए गए दीपक से लगी। आग की लपटों को जब तक परिवार के लोगों ने देखा तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पूरा परिवार आग की लपटों में बुरी तरह फंस गया।
परिवार के लोगों की चीख पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने परिवार को बचाने के लिए दो मंजिला मकान पर सीढ़ी लगाई। इसके बाद घर में फंसे तीन सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल थी। एक महिला सदस्य आग में झुलस गई।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों को घर से निकालने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।