{"_id":"5dcb98e18ebc3e5b683cf3ad","slug":"family-set-marriage-minor-boy-with-12-year-older-girl-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब तक नाबालिग लड़की की शादी का विरोध तो सुना होगा लेकिन, यहां किशोर के साथ हुआ कुछ ऐसा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक नाबालिग लड़की की शादी का विरोध तो सुना होगा लेकिन, यहां किशोर के साथ हुआ कुछ ऐसा...
Wed, 13 Nov 2019 04:20 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 13 Nov 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
अभी तक नाबालिग लड़की को ही शादी का विरोध करते सुना होगा लेकिन ये पहला मौका है कि जब कोेेई लड़का अपने विवाह का विराध कर रहा है। जब उसके परिजन नहीं माने तो किशोर खुद अपने ही परिजनों की शिकायत लेकर बाल कल्याण समिति/ न्यायपीठ न्यायिक मजिस्ट्रेट पहुंचा। यहां किशोर ने परिजनों पर दहेज के लालच में 12 वर्ष बड़ी लड़की के साथ जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सदस्य रामप्रताप सिंह यादव और आराधना गुप्ता के समक्ष उपस्थित हुए किशोर ने बताया कि वह औंछा थाना क्षेत्र के गांव रूरिया का निवासी है।
अभी वह नाबालिग है। भाई अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लालच में उसकी शादी 12 साल बड़ी युवती से कर रहे हैं। वह शादी का विरोध कर रहा है, लेकिन परिजन लगातार दबाव बना रहे हैं।

Trending Videos
पीड़ित ने समिति से शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। युवक की शिकायत के बाद समिति की ओर से औंछा थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। समिति के पदाधिकारियों ने थाना पुलिस को पांच दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
आश्चर्यचकित रह गए सदस्य
बाल कल्याण समिति में किशोर ने आठ नवंबर को शिकायत दर्ज कराई है। किशोर की शिकायत सुनकर वहां मौजूद सदस्य भी आश्चर्यचकित रह गए। उनका कहना था कि हाल-फिलहाल इस तरह का यह पहला मामला है। जब खुद किशोर ने शादी का विरोध किया है।
किशोर ने बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित होकर परिजनों पर आरोप लगाए हैं कि वह दहेज के लालच में 12 साल बड़ी लड़की से उसकी जबरन शादी कराना चाहते हैं। औंछा थाना पुलिस को जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आराधना, सदस्य बाल कल्याण समिति।