फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family of deceased woman sabotage in district hospital, commotion broke out

दर्दनाक हादसा- हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दो भाईयों की मौत, एक किशोर गंभीर

Mon, 03 May 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Family of deceased woman sabotage in district hospital, commotion broke out
सिढ़पुरा(कासगंज)। थाना क्षेत्र के गांव मगथरा में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक खेत में ट्रैक्टर- ट्रॉली में चिकोरी लादते समय दो सगे भाई व एक अन्य किशोर हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के कारण उसकी चपेट में आ गए। दो सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर अवस्था में चिकित्सालय ले जाया गया। मगथरा गांव में इस हादसे के बाद कोहराम मच गया। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुआ। जब गांव के ही दो सगे भाई मानवेंद्र (32) एवं कृष्णवीर(34), एक किशोर पवन कुमार (14) के साथ खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली में चिकोरी भर रहे थे। उसी समय पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। इस हादसे में दोनों सगे भाई मानवेंद्र और कृष्णवीर पुत्रगण मलखान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे किशोर पवन कुमार(14) पुत्र प्रदीप कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से रेफर कर दिया। उसका इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद पूरे घर में चीत्कार मच गया। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश था। आक्रोशितों का कहना था कि विद्युत विभाग लाइनों मेंटिनेंस नहीं करता। जगह जगह विद्युत लाइनें झुकी हैं, जर्जर हैं। जो हादसे का कारण बन रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed