फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family members vandalized in hospital after patient death in agra

Agra: अस्पताल में किशोर की मौत पर हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़, छह घंटे बाद उठाया जा सका शव

Mon, 29 Aug 2022 07:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 07:27 PM IST
सार

मरीज के परिजनों ने अस्पताल के कंपाउंडर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटे को बुखार था। उल्टी भी हो रही थीं। कंपाउंडर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद बेटे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
family members vandalized in hospital after patient death in agra
मृतक किशोर की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के प्रतापपुरा (सदर) स्थित चौहान चिल्ड्रेन वेलफेयर हॉस्पिटल में भर्ती 13 साल के सौरभ की सोमवार को इलाज के दौरान मौत पर हंगामा हो गया। परिजन के साथ बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में आ गए। आरोप है कि उन्होंने तोड़फोड़ कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। छह घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। परिजन ने इलाज में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बालूगंज की नई बस्ती निवासी कैलाश मजदूरी करते हैं। सौरभ उनका सबसे बड़ा बेटा था। कक्षा पांच में पढ़ता था। पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को चार बजे सौरभ को बुखार आने के बाद उल्टी हो रही थीं। इस पर उसे डॉ. बीएस चौहान के प्रतापपुरा स्थित अस्पताल में लेकर आ गए। डॉक्टर ने सौरभ को भर्ती करने के बाद इलाज शुरू कर दिया। जांच भी कराईं। मगर, उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन

कंपाउंडर ने लगाया इंजेक्शन 

सोमवार सुबह 10:30 बजे कैलाश हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बेटे की हालत में सुधार नहीं देख जांच रिपोर्ट मांगी। वह दूसरे डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाना चाहते थे। इसके बाद वो घर खाना खाने आ गए। कैलाश की पत्नी सकीन अस्पताल में बेटे की तीमारदारी में लगी थीं। कुछ देर बाद पत्नी ने बताया कि बेटे को बाहर निकाल दिया है। उसकी मौत हो गई है। आरोप है कि कंपाउंडर ने सौरभ को इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को ले जाने की कहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर कैलाश और अन्य परिजन पहुंच गए। लोगों को आक्रोशित देखकर डाक्टर अपने कमरे में चले गए। कैलाश का आरोप है कि अस्पताल में एक ही कंपाउंडर था। गलत इंजेक्शन लगाने से बेटे की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में लगी खिड़की और बाहर खड़ी कार का भी शीशा तोड़ दिया। इसकी जानकारी पर फोर्स पहुंच गई। लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। शाम तकरीबन पांच बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

सीओ सदर अर्चना सिंह ने कहा कि चौहान चिल्ड्रेन वेलफेयर हॉस्पिटल में 13 साल के किशोर की इलाज के दौरान मौत हुई है। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजन की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शाहगंज में नवजात की मौत के मामले में नहीं दी तहरीर

शाहगंज के अर्जुन नगर तिराहा स्थित एक अस्पताल में रविवार रात को इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। परिजन लापरवाही का आरोप लगाया था। कार्रवाई की मांग की थी। मगर, परिजन ने तहरीर नहीं दी। 

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि जारुआ कटरा निवासी प्रवेंद्र सिंह की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था। उसकी हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी मौत हुई थी। देर रात परिजन शव लेकर चले गए थे। तहरीर अब तक नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed