फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family members protest after youth dies in road accident in firozabad

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया सड़क पर जाम, हंगामा

Sat, 18 May 2019 06:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 May 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
family members protest after youth dies in road accident in firozabad
मृतक के परिवार की महिलाओं को हटाने का प्रयास करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के कोटला रोड मंडी समिति के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस से खूब खींचतान और धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन


सूचना पाकर सीओ सिटी सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। सीओ सिटी से काफी विवाद हुआ और लोगों ने उनके साथ खींचतान कर दी। किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

 
थाना नारखी के जैतपुर निवासी अश्वनी प्रताप सिंह उर्फ आशू (22) पुत्र गजेंद्रपाल सिंह बाइक से जा रहा था। कोटला रोड मंडी के सामने तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया आशू के सिर व पैर के ही ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद हंगामा

हादसे में आशू की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर उसकी मां और परिजन मौके पर पहुंचे। शव को सड़क के किनारे रखकर बिलखने लगे। सीओ सिटी संजय वर्मा, एसएचओ रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक, महिला एसओ भी फोर्स के साथ पहुंच गए।

पुलिस ने शव को उठाने के लिए वाहन बुला लिया। परिजन घर के बड़े-बुजुर्ग आने के बाद ही शव को उठने देने की बात कह रहे थे। आधा घंटे तक इंतजार करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। इससे परिजन भड़क गए। 

गुस्साए परिजनों व अन्य लोग कोटला रोड पर बैठ गए। इससे वहां जाम की स्थिति बन गई। सीओ सिटी संजय वर्मा ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस की परिजनों से खींचतान और धक्कामुक्की तक हो गई। 

पुलिस ने आसपास खड़ी भीड़ को खदेड़ दिया। काफी समझाने के बाद नहीं मानने पर परिजनों को हिरासत में लेने की बात कह दी। इसके बाद हंगामा कर रहे लोग साइड से हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे के बाद चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed