फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family members entered into dispute over children mother and son stabbed then stone pelting

लूडो ने कराया बवाल: बच्चों के विवाद में घरवालों की एंट्री, मां-बेटे को चाकू मारा...फिर हो गया पथराव

Sun, 25 Aug 2024 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 10:09 AM IST
सार

बच्चों के विवाद में बड़ों को बोलना भारी पड़ गया। मामले में मां-बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो हमलावर भाग निकले। 
 

विज्ञापन
Family members entered into dispute over children mother and son stabbed then stone pelting
पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजामंडी में लूडो खेलने के दौरान शुक्रवार की रात बच्चों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर हमला बोल दिया। चाकू मारकर मां-बेटे को घायल कर दिया। हमलावरों के पथराव करने से अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन




राजामंडी की गली रंगरेजान की रेशमा बेगम और फकीरा पक्ष के बच्चे लूडो खेल रहे थे। बच्चों में खेल के दौरान झगड़ा होने पर लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया। बच्चों ने घर जाकर अपने परिजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद फकीरा और रेशमा बेगम के परिवार में विवाद होने लगा।
विज्ञापन


रेशमा बेगम का आरोप है कि फकीरा और उसके पक्ष के मोहम्मद शरीफ, नेता व कालू आदि ने हमला बोल दिया। उन्हें और बेटे शाहिद को चाकू मारकर घायल कर दिया। हमलावरों ने पथराव भी किया। गली में दहशत फैल गई। पथराव में कई लोग घायल हुए। इंस्पेक्टर लोहामंडी ने बताया कि रेशमा की तहरीर पर फकीरा, मोहम्मद शरीफ, नेता और कालू के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed