फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family members create ruckus after pregnant woman died in hospital agra

निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत, तीमारदारों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Thu, 30 Jan 2020 12:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jan 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
family members create ruckus after pregnant woman died in hospital agra
अस्पताल के बाहर जुटे परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को गर्भवती महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए तीमारदारों ने चिकित्सकों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत कराया। 
विज्ञापन


शमशाबाद रोड स्थित इंदिरापुरम में पब्लिक वेलफेयर अस्पताल है। ककुया निवासी दीपक ने बुधवार रात को अस्पताल में पत्नी कोमल (22 वर्ष) को भर्ती कराया था। वो आठ माह की गर्भवती थी। बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान कोमल की मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया।  उसके बाद सूचना पर मृतका के गांव से परिजन पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने लगाया यह आरोप

मृतका के पति दीपक का आरोप है कि चिकित्सकों ने कोमल का इलाज ठीक से नहीं किया।  जब तबियत अधिक बिगड़ी तो चिकित्सक ने एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कह दिया और घर चली गई। थोड़ी देर बाद ही पत्नी की मौत हो गई।

पहले भी हो चुकी हैं मौतें

इस नर्सिंग होम में यह पहली मौत नहीं हुई है। इसमें पहले भी कई प्रसूता और बच्चों की जान जा चुकी है। सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस अस्पताल में सील भी लगाई थी। कुछ दिनों के बाद अस्पताल में सील को खोल दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed