फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family members clashed over the division of the courtyard, three women including a young man were injured, if the police had taken action, the incident of violence in Khushilalpura would have been averted.

Agra News: आंगन के बंटवारे में परिजन भिड़े, युवक समेत तीन महिलाएं घायल, पुलिस कार्रवाई करती तो खुशीलालपुरा में टल जाती मारपीट की घटना

Fri, 29 May 2026 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Family members clashed over the division of the courtyard, three women including a young man were injured, if the police had taken action, the incident of violence in Khushilalpura would have been averted.
बाह। खुशीलालपुरा में बृहस्पतिवार की रात 8 बजे आंगन के बंटवारे के विवाद में परिजन भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात, घूंसे, लाठी, डंडे चले। चीख पुकार पर परिवार और पड़ोस के लोग आए, तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। पुलिस ने घायलों सुनीता देवी, हरीशंकर और अनीता देवी का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

खुशीलालपुरा की कोसमा देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसने थाने में पुलिस से झगड़े की शिकायत की थी, लेकिन रात तक पुलिस नहीं आई। रात में विवाद एवं मारपीट हो गई। मारपीट में जेठानी सुनीता देवी घायल हो गई। यदि पुलिस ने समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई की होती तो परिवार में झगड़े और मारपीट की घटना को टाला जा सकता था। वहीं मारपीट के लिए कोसमा देवी पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए घायल हरीशंकर ने बताया कि गाली गलौज के विरोध पर अचानक हमला किया गया। हमले में वह और अनीता देवी घायल हो गई। बाह पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि परिवार के लोग बटवारे के विवाद में भिड़े हैं। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed