{"_id":"59c3d3e74f1c1b30688b5c3b","slug":"family-in-kasganj-found-new-born-baby","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन कासगंज के इस परिवार को मिल गईं साक्षात देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन कासगंज के इस परिवार को मिल गईं साक्षात देवी
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
Updated Fri, 22 Sep 2017 08:02 AM IST
विज्ञापन
सुमन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में देवी मां के दर्शन के लिए कतार रहीं। वहीं कासगंज में एक परिवार को साक्षात देवी मिल गईं। एक बच्ची जिसे जन्म देने वाली मां चुपचाप खेत में छोड़ गई, उसे इस परिवार ने स्वीकार कर लिया। नवरात्र के पहले दिन इस घटना के कारण गांव वाले कन्या को देवी का ही रूप मान रहे हैं।
बता दें कि कासगंज में थाना ढोलना के गांव नगला बंजारा में गुरुवार को दोपहर के समय ग्रामीणों को मक्का के खेत से छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने खेत में जाकर देखा तो कपड़े में लिपटी हुई एक नवजात कन्या पड़ी थी। ग्रामीणों ने उस कन्या को खेत से उठा लिया।
गांव में अन्य लोगों को मामले की जानकारी हुई तो वे भी खेतों की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच ग्रामीण महिला सुमन पत्नी श्यामवीर सिंह निवासी बाहिदपुर माफी भी अपने परिवारीजनों के साथ कन्या को देखने मौके पर पहुंच गई। सुमन ने इस कन्या को ग्रामीणों से लेकर गले लगा लिया और उसे खुद पालने की घोषणा कर दी।

महिला के हैं दो पुत्र
नवजात
- फोटो : अमर उजाला
सुमन के पहले से ही दो पुत्र सत्यवीर 6 वर्ष एवं बाबू 4 वर्ष हैं। कन्या के प्रति सुमन के समर्पण की लोग चर्चा करने लगे। पुलिस ने भी कन्या को पालने की सुमन को अनुमति दे दी। परिवारीजन कन्या को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका परीक्षण किया।
बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान थे। सुमन के घर पर बालिका को देखने वालों का तांता लगा हुआ है। मामले में थाना प्रभारी, ढोलना दिनेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि कन्या का चिकित्सीय परीक्षण भी हुआ है। बाल कल्याण समिति को मामले की सूचना दी गई है।
सुमन ने बताया कि नवरात्रि के दिन उन्हें कन्या को पालने का मौका मिला है। यह देवी मां की कृपा है। घर परिवार में कहीं कैसी कोई कमी नहीं हैं। कन्या का पालन पोषण अच्छा किया जाएगा। बस परिवार में एक बेटी की कमी थी। वह आज पूरी हो गई।