फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family created ruckus after the death of the woman in the hospital

Agra: हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, लगाया ये आरोप

Fri, 24 Jun 2022 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 03:25 PM IST
सार

यमुनापार के एक हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन में लापरवाही की वजह से महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
family created ruckus after the death of the woman in the hospital
हॉस्पिटल के बाहर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में यमुनापार के कालिंदी विहार स्थित लोकहितम हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


डौकी के नगला आमहौद निवासी सुभाष वर्मा ने बताया कि उनकी मां किरन देवी के पेट में दर्द रहता था। इस पर 22 जून को कालिंदी विहार स्थित लोकहितम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने जांच कराने पर पेट में कपड़ा (स्पंज) होने की बात बताते हुए ऑपरेशन करने के लिए कहा। उसी दिन शाम को करीब चार बजे मां का ऑपरेशन कर दिया। घंटेभर बाद मां को ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में भर्ती कराया। इसके बाद स्टाफ ने मां से मिलने नहीं दिया। हाल पूछने पर स्टाफ कहता कि मरीज ठीक है, मिलोगे तो परेशानी हो जाएगी। शुक्रवार को करीब आठ बजे स्टाफ ने बताया कि मरीज की हालत खराब है और फिर बताया कि मौत हो गई। मौत की वजह पूछने पर डॉक्टर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। 
विज्ञापन

छह महीने पहले कराया था रसौली का ऑपरेशन

मृतका के पति भोलेराम ने बताया कि छह महीने पहले पत्नी के रसौली हो गई थी। इस पर शहीद नगर स्थित अस्पताल में रसौली का ऑपरेशन कराया था। इसके बाद से पेट का दर्द बंद नहीं हो रहा था। लोकहितम हॉस्पिटल में जांच कराने पर डॉक्टर ने पेट में कपड़ा बताया था, कहा कि जहां पहले ऑपरेशन कराया था, उसी दौरान पेट में कपड़ा छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेप्टिक शॉक से हुई मौत

लोकहितम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सौरभ उपमन्यु ने बताया कि मरीज का पहले किसी अन्य अस्पताल में रसौली का ऑपरेशन हुआ था। यहां अस्पताल में मरीज गंभीर हाल में भर्ती हुई थी। जांच में इनकी आंत से स्पंज चिपका मिला, जिससे संक्रमण हो गया था। ऑपरेशन से पहले तीमारदारों को इसकी जटिलता भी बता दी थी, ऑपरेशन का वीडियो भी बनाया। मरीज सेप्टिक शॉक में चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई। ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप बेबुनियाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed