फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family became poor after the daughter's engagement returned home ground slipped under their feet

यूपी: बेटी की सगाई के बाद कंगाल हुआ परिवार, घर लौटे तो खिसक गई पैरों तले जमीन; अब लगा रहे थाने के चक्कर

Fri, 20 Oct 2023 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 12:36 PM IST
सार

बेटी की सगाई करने गया परिवार जब लौटकर आया तो उनका रुपया और जेवर सब चोरी हो गया। घर के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस से पहुंचे तो वो भी सीमा विवाद में उलझ गई। 

 

विज्ञापन
family became poor after the daughter's engagement returned home ground slipped under their feet
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद घर को निशाना बना लिया। परिवार के लोग बेटी की सगाई करने इटावा गए थे। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। ताले तोड़कर चोर करीब 15 लाख रुपये की नगदी व गहनों के साथ अन्य सामान ले गए। इसके बाद दो दिन तक सदर और ताजगंज पुलिस चौकी और थानों के चक्कर लगाए। 19 अक्तूबर को ताजगंज पुलिस ने तहरीर ली।
विज्ञापन


देवरी रोड गौतम नगर निवासी अचल सिंह बैंक रिटायर्ड कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को परिवार सहित बेटी की सगाई करने के लिए इटावा गए थे। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। शाम को सगाई समारोह हुआ। इसके बाद देर रात करीब दो बजे घर वापस आ गए। उन्होंने देखा कि गेट का कुंदा और ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। सामान फर्श पर बिखरा हुआ था। देखने पर पता चला कि चोर घर से 4 लाख रुपये की नकदी और करीब 10 लाख रुपये के गहने ले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि रात को उन्होंने सदर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके दो दिन तक पुलिस ने मामला सीमा विवाद में उलझाकर रखा। दो दिन बाद कहा कि उनका घर ताजगंज थाना क्षेत्र की सीमा में आता है। 19 अक्तूबर को उन्होंने ताजगंज थान में तहरीर दी। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी कैंमरों की फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दामाद की हत्या: कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष हैं ससुर, पत्नी और साला भी नामजद; कॉल डिटेल से सुराग तलाश रही पुलिस


अब बेटी की शादी का इंतजाम कैसे करेंगे
अचल सिंह ने बताया कि जनवरी 2024 में बेटी की शादी तय हो गई है। इसके लिए वह कई सालों से तैयारी कर रहे थे। चोरी हुए कुछ गहने पत्नी और बेटे की बहु के थे। शादी से पहले कुछ गहने बेटी ने अपने मनपसंद के बनवाए थे। चोर गहनों के साथ बेटी की शादी के लिए रखे जमा रुपये भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed