फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family Attends Wedding Break Locks and Steal Cash and Jewellery in Agra

Agra: शादी में गया था पूरा परिवार, घर के टूट गए ताले...चोरों ने उड़ाया लाखों रुपये का माल

Sat, 13 Dec 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 10:03 AM IST
सार

न्यू आगरा क्षेत्र में रहने वाले हलवाई के घर से चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। हलवाई का पूरा  परिवार शादी में शामिल होने के लिए गया था। घर वापस आने पर घटना की जानकारी हो सकी। 

विज्ञापन
Family Attends Wedding Break Locks and Steal Cash and Jewellery in Agra
हलवाई के घर में हुई चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के न्यू आगरा के नगला पदी क्षेत्र में रहने वाले हलवाई सरजू बघेल शादी समारोह में जयपुर गए थे। चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर आभूषण और एक लाख रुपये चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सरजू ने बताया कि वह जयपुर में शादी में खाना बनाने गए थे। पत्नी और बच्चे घर पर ताला लगाकर टेढ़ी बगिया क्षेत्र में शादी में शामिल होने गए थे। सुबह चार बजे पत्नी और बच्चे वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। अलमारी के ताले तोड़ चोर अंगूठी, चेन, झुमकी, मंगलसूत्र और एक लाख रुपये ले गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी। मौके पर फाॅरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच कराई। एक संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी में दिखा है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने जल्द चोर को गिरफ्तार कर लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed