फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake transgender make illegal recovery from people trapped in jam

आगरा में दोहरी मार: ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों से वसूली कर रहे नकली किन्नर

Tue, 09 Feb 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fake transgender make illegal recovery from people trapped in jam
कार चालक से रुपये मांगता नकली किन्नर - फोटो : अमर उजाला

आगरा में नेशनल हाईवे-दो (एनएच-2) पर रोजाना के ट्रैफिक जाम से लोग पहले से परेशान हैं, अब नई मुसीबत बनकर नकली किन्नर आ गए हैं। वाटर वर्क्स और आईएसबीटी के सामने जैसे ही ट्रैफिक जाम होता है, ये वसूली करने के लिए आ जाते हैं। जाम में फंसे लोगों से पैसा मांगते हैं, कोई नहीं दे तो उसका रास्ता रोकते हैं और उल्टा-सीधा बोलते हैं।

विज्ञापन


रविवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो चौंकाने वाली तस्वीरें देखने को मिलीं। खंदारी के समीप जैसे ही ट्रैफिक जाम हुआ, चार नकली किन्नर खंदारी फ्लाईओवर पर आ गए। एक ने लाल सूटा पहना था। कार चालक से उसने 51 रुपये मांगे। कार चालक ने शीशा बंद कर लिया लेकिन नकली किन्नर हटा नहीं। जोर-जोर से ताली बजाने लगा और फिर कार के आगे खड़ा हो गया। कार चालक ने उसे 20 रुपये दिए।
विज्ञापन


वाटर वर्क्स पर ट्रैफिक जाम हुआ और बस रुकी, वैसे ही दो नकली किन्नर आ गए। ये बस में चढ़ गए और सवारियों से पैसे मांगने लगे। सवारियों ने पूछा कि पैसे किस बात के, अभी न होली है और न दिवाली, तो कहने लगे कि पैसे मांग ही तो रहे हैं, छीन थोड़े ही रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसबीटी पर अड्डा, खंदारी में वसूली
नकली किन्नर सुबह ही आईएसबीटी पर आ जाते हैं। इसके बाद इंतजार करते रहते हैं ट्रैफिक के जाम होने का। ट्रैफिक का दबाव बढ़ते ही जैसे ही जाम लगता है, ये खंदारी फ्लाईओवर पर वसूली के लिए पहुंच जाते हैं। ये कार और बाइक के आगे खड़े हो जाते हैं, जब ट्रैफिक चलने लगता है तो ये लोग आगे से हटते नहीं हैं, परेशान लोग इन्हें पैसे दे देते हैं।

दोनों जगह पुलिस भेजकर कार्रवाई कराएंगे
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि नकली किन्नरों के वसूली करने की जानकारी मिली है। वाटर वर्क्स और आईएसबीटी पर पुलिस भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। सोमवार को ही चेकिंग होगी। इससे पहले एत्माद्दौला में नकली किन्नरों की शिकायत आई थी, उसमें मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी।

रुपये देने पर ही हटते हैं
आवास विकास कॉलोनी के राकेश शर्मा ने बताया कि व्यापार के सिलसिले में रामबाग की तरफ आना-जाना रहता है। कई बार वाहन को नकली किन्नर रोक चुके हैं। रुपये देने पर ही हटते हैं। कई बार मुझे भी रुपये देने पड़े, एक-दो बार किसी तरह से बचकर निकला।

इन पर कार्रवाई की जाए
मानस नगर निवासी नवनीत पचौरी ने कहा कि सिकंदरा से वाटर वर्क्स जाते समय आईएसबीटी पर कई बार नकली किन्नरों ने मेरी गाड़ी को रोका है। वह रुपयों की मांग करते हैं। कई बार खिड़की नहीं खोलने की वजह से निकल गया। इन नकली किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

ये नकली किन्नर हैं, गिरफ्तार किए जाएं
किन्नर संगठन की जिला प्रमुख हरिया बाई का कहना है कि कुछ लड़के किन्नर बनकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इसकी शिकायत उनके पास आई है। वे पुलिस को इसकी सूचना दे चुकी हैं। एक -दो बार नकली किन्नरों को पुलिस को पकड़कर भी दिया है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ये किन्नरों को बदनाम कर रहे हैं
न्यू शीतल गली वाटर वर्क्स निवासी किन्नर काजल का कहना है कि वाटर वर्क्स और आईएसबीटी पर नकली किन्नर वसूली कर रहे हैं। इसका वीडियो भी उनके पास पहुंचा है। इसकी शिकायत पुलिस से की जाएगी। ये नकली किन्नर असली किन्नरों को बदनाम कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed