फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake teachers suspend

फर्जी शिक्षकों के बर्खास्तगी पत्र तैयार

Wed, 13 Nov 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
fake teachers suspend
मैनपुरी। दो वर्ष तक चली लंबी जांच के बाद आखिरकार एसआईटी द्वारा फर्जी घोषित किए गए शिक्षकों की बर्खास्तगी का समय आ गया है। शिक्षकों की बर्खास्तगी के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने बर्खास्तगी पत्र तैयार करा लिए हैं। अधिकारियों की मानें तो अगले सप्ताह शिक्षकों को बर्खास्तगी पत्र थमा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एसआईटी द्वारा जिले में 81 शिक्षकों को फर्जी घोषित किया है। इनमें से तीन शिक्षकों की पूर्व में ही बर्खास्तगी हो चुकी थी। शेष 78 शिक्षकों की बर्खास्तगी के लिए पिछले दो साल से कार्रवाई चल रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चार नवंबर से छह नवंबर तक फर्जी शिक्षकों की सूची में शामिल शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण देने को कहा गया था। कोई भी शिक्षक यह साबित नहीं कर सका कि उसके दस्तावेज फर्जी नहीं हैं। शिक्षकों का यही कहना था कि पूर्व में बीएसए द्वारा कराई गई जांच में उनका रिकार्ड सत्य पाया गया था। किसी भी शिक्षक के जवाब से जांच टीम संतुष्ट नहीं हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सूची में शामिल सभी शिक्षकों को बर्खास्त किए जाने के निर्देश जिला समिति को दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बीएसए ने सूची में शामिल फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी के लिए तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को बीएसए कार्यालय में फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी के लिए पत्र तैयार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब क्या हुई कार्रवाई
-नवंबर 2017 एसआईटी ने फर्जी शिक्षकों की सूची बीएसए को भेजी।
-दिसंबर 2017 एसआईटी की सूची में शामिल शिक्षकों को जारी हुआ प्रथम नोटिस।
-फरवरी 2018 सूची में शामिल फर्जी शिक्षकों ने हाईकोर्ट में अपील की।
-मार्च 2018 हाईकार्ट ने बर्खास्तगी पर लगाई रोक।
-अप्रैल 2018 बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को जांच के लिए विश्वविद्यालय भेजा।
-जून 2019 सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश।
-जुलाई 2019 बीएसए ने फर्जी शिक्षकों को बर्खास्तगी को जारी किया द्वितीय नोटिस।
-अक्तूबर 2019 फर्जी शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को जारी किया अंतिम नोटिस।
-चार नवंबर से छह नवंबर तक सूची में शामिल फर्जी शिक्षकों ने दिया पुराना जवाब।
पूर्व में 31 शिक्षक किए जा चुके हैं बर्खास्त
पूर्व बीएसए रामकरन यादव ने जिले के शिक्षकों की जांच कराई थी। जांच के दौरान 31 शिक्षकों के अभिलेख फर्जी पाए गए थे। जिन्हें पूर्व बीएसए ने बर्खास्त कर दिया था। इनमें तीन शिक्षक वे भी शामिल हैं जिन्हें एसआईटी ने फर्जी घोषित किया है। जबकि अन्य शिक्षक वे थे जिनके हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक में अंक बढ़ाए गए थे। कुछ शिक्षकों की पात्रता परीक्षा ही फर्जी थी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसआईटी सूची में शामिल फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी की तैयारी पूरी है। सभी के बर्खास्तगी पत्र तैयार किए जा चुके हैं। अगले सप्ताह बर्खास्तगी की कार्रवाई कर दी जाएगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed