फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake pan masala in the wrapper company of the well known company

नामी कंपनी के रैपर में नकली पान मसाला

Fri, 17 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 17 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fake pan masala in the wrapper company of the well known company
पुलिस ने पैकिंग मशीन और मैटेरियल किया बरामद, - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव का साथी नकली तंबाकू और पान मसाला बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। भाजपा समर्थक पर फायरिंग के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुक्रवार को दबिश दी तो यह मामला सामने आ गया। फैक्ट्री में कंपनी के रैपर में नकली पान मसाला और तंबाकू की पैकिंग की जा रही थी। पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए। फैक्ट्री में रजनीगंधा, गोल्डमोहर, विमल, राजश्री, तुलसी कंपनी का नाम लिखे हुए रेपर मिले।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि ट्रांस यमुना कालोनी में भाजपा समर्थक वीरेंद्र सिंह चौहान के घर पर फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। तभी सूचना मिली कि आरोपी मोनू, दीपू और जानू कालिंदी विहार स्थित चंदन नगर में सुरेंद्र कुमार वर्मा के मकान में छिपे हैं। देर रात पुलिस ने दबिश दी। वहां पर आरोपी तो नहीं मिले। मकान के अंदर एक तरफ ग्लास की ट्रेडिंग का काम तो दूसरी तरफ पान मसाला और तंबाकू पैकिंग का काम चल रहा था। फैक्ट्री मेें नामी कंपनी के हूबहू रैपर मिले। पुलिस ने मौके से आरोपी सुनील अग्रवाल (आवास विकास कालोनी सेक्टर 7) को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपी सुनील ने बताया कि तकरीबन दो महीने से फैक्ट्री चला रहा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो और आरोपी दीपक और रवि वर्मा को भी पकड़ लिया। उसने यह भी बताया कि जानू भी फैक्ट्री में पार्टनर है। इसकी सूचना पर पान मसाला कंपनी के अधिकारी भी पहुंच गए। फैक्ट्री से 15 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। इसमें नकली रैपर, बना हुआ पान मसाला और तंबाकू आदि शामिल हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि जानू भाजपा समर्थक पर फायरिंग के मामले में भी शामिल है। पुलिस की ओर से जानू सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। वाणिज्य विभाग की टीम ने भी जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद और कानपुर से लाता है माल
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी कंपनी के असली रैपर को गाजियाबाद से लेकर आता है, जबकि कच्चा माल (सुपाड़ी, कत्था और केमिकल) कानपुर और जयपुर से खरीदकर लाता है। एक घंटे में मशीन से 250 पाउच की पैकिंग हो जाती है। तीन घंटे ही मशीन चलाकर माल तैयार करते हैं। तंबाकू और पान मसाला को कंपनी के रेट पर ही बेचा जाता है। 80 हजार का माल आठ लाख रुपये में बिक जाता है। इससे पहले सुनील प्रकाश नगर में फैक्ट्री चलाता था। मगर, पुलिस को भनक लगने पर वह छोड़कर भाग गया था।
फायरिंग के आरोपियों की मिलीभगत की होगी जांच
इंस्पेक्टर के मुताबिक, फैक्ट्री में मोनू यादव और उसके साथियों के शामिल होने की जानकारी मिली थी। मगर, पकड़े गए आरोपी सुनील ने इससे इंकार किया है। हालांकि जांच की जा रही है।

रजनीगंधा का असली रैपर कहां से आया?
पुलिस की जांच में पता चला है कि फैक्ट्री से बरामद रजनीगंधा का रैपर असली है। इसकी जानकारी पर गाजियाबाद से कंपनी की टीम आगरा आ गई। कंपनी अधिकारियों ने भी जांच की। अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि कंपनी के नाम के रैपर फैक्ट्री में ही रहते हैं। उसे वहां से चोरी किया गया है। इससे कंपनी को भी चूना लगाया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के लिए एक टीम को गाजियाबाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed