फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Mangalamukhi caught and handed over to police

नकली मंगलामुखी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Fri, 11 Mar 2022 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fake Mangalamukhi caught and handed over to police
कुसमरा। गांव हर्राजपुर में बृहस्पतिवार को एक युवक खुद को मंगलामुखी बताकर लोगों से होली का नेग वसूल कर रहा था। इस दौरान उसने कई लोगों से अभद्रता भी की। ग्रामीणों ने जब मंगलामुखी के सरदार को सूचना दी तो युवक के नकली होने की बात सामने आई। जिसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव नगला भूपति का रहने वाला ग्रीश नागर बृहस्पतिवार को मंगलामुखी की तरह सज धज कर हर्राजपुर पहुंचा। वह मंगलामुखी बताकर लोगों से होली का नेग मांगने लगा। जब कुछ लोगों ने रुपये देने से मना किया तो उसके द्वारा अभद्रता की गई। शक होने पर ग्रामीणों ने क्षेत्र के मंगलामुखी के गुरू को सूचना दी। जानकारी करने पर पता चला वसूली कर रहा युवक मंगलामुखी नहीं है। इसके बाद कुछ मंगलामुखी ग्रामीणों के साथ गए और वसूली कर रहे नकली मंगलामुखी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चौकी पर नकली मंगलामुखी ने मंगलामुखी के सरदार रजनी से माफी मांगते हुए दोबारा से ऐसा न करने की बात कही। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उस से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed