फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Gold Pawn Scam in Agra: Man Duped of 10 Lakh Assaulted When He Demanded Money

भरोसे का कत्ल: जेवर गिरवी रख परिचित को दिए 10 लाख रुपये, फिर जो हुआ छूट गए पसीने; पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

Thu, 30 Apr 2026 10:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 10:55 AM IST
सार

आगरा में नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर एक युवक से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने मारपीट की और धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fake Gold Pawn Scam in Agra: Man Duped of 10 Lakh Assaulted When He Demanded Money
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा निवासी युवक से उसके परिचित ने व्यापार में घाटे का हवाला देकर रुपये उधार मांगे। भरोसा दिलाने को नकली जेवरों को सोने का बताकर गिरवी रख 10 लाख रुपये ले लिए। धोखाधड़ी की शिकायत पर मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मारुति एस्टेट स्थित वृंदावन धाम निवासी श्याम लाल आहूजा ने डीसीपी सिटी को प्रार्थनापत्र दिया था। बताया था कि 16 जुलाई, 2025 को उनके परिचित सुशील चावलानी, उनकी पत्नी कृतिका चावलानी और मां ऊषा चावलानी उनके घर आए। उन्होंने व्यापार में घाटा होने की बात कहकर आर्थिक मदद मांगी और गारंटी के रूप में करीब 120 ग्राम सोने के जेवर अमानत के तौर पर रख दिए। विश्वास में आकर उन्होंने 10 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। 7 फरवरी, 2026 को शाहगंज बाजार में जानकारी मिली कि आरोपियों ने भीमसेन सचदेवा सहित अन्य लोगों को भी नकली सोना देकर रकम ली है। इसके बाद उन्होंने अपने पास रखे जेवर की जांच कराई तो सारे जेवर नकली निकले। आरोप है कि केदार नगर स्थित आरोपियों के घर पहुंचने पर तीनों ने गाली-गलौज कर पिटाई की। सुशील ने मारने की नीयत से गला दबाया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के निर्देश पर थाना जगदीशपुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed