फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Fertilizer from Rajasthan Being Sold to UP Farmers, Racket Busted in Agra

यूपी के किसानों से धोखा: नामी कंपनी के पैकेट में नकली खाद, राजस्थान से सप्लाई; आगरा में बड़े गैंग का पर्दाफाश

Sat, 12 Sep 2026 11:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 11:29 AM IST
सार

आगरा के खेरागढ़ में राजस्थान से संदिग्ध उर्वरक लाकर नामी कंपनी के कट्टों में भरने के खेल का खुलासा हुआ है। संयुक्त टीम ने दो वाहनों से 79 भरे बैग, आईपीएल कंपनी के 249 खाली बोरे और पैकिंग का सामान बरामद किया है।
 

विज्ञापन
Fake Fertilizer from Rajasthan Being Sold to UP Farmers, Racket Busted in Agra
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आलू और सरसों की बुआई से पहले खाद माफिया सक्रिय हो गए हैं। तस्करी के लिए नए-नए फार्मूला अपना रहे हैं। राजस्थान से गाड़ी में बिना मार्का के कट्टों में नकली खाद ला रहे हैं। जिसे किसानों व दुकानदारों को बेचने से पहले नामी कंपनी के पैकेट में रास्ते में ही भर देते हैं। इसके लिए दूसरी गाड़ी में बैग पैकिंग का सारा सामान लेकर साथ चल रहे हैं। जिससे पकड़ने से बच सकें।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि विभाग की टीम ने राजस्व और पुलिस की टीम के साथ खेरागढ़ क्षेत्र में जगनेर रोड से दो गाड़ियों को पकड़ा। मलपुरा क्षेत्र के नगला मकरौल निवासी मोनू और रोहता निवासी सूरज हिरासत में लिए गए। उनके पास एक बोलेरो पिकअप गाड़ी से 79 बैग संदिग्ध उर्वरक भरे हुए पकड़े गए। दूसरी ईको कार में दो सिलाई मशीन, इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) कंपनी के डीएपी के 249 खाली बैग, 28 बंडल धागा और दो बैटरी के साथ इन्वर्टर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पिकअप गाड़ी का चालक कट्टों में भरे उर्वरक के कागज नहीं दिखा सका। विभाग ने खाद के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। इन पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह इस उर्वरक को रूपे, विमल लवानियां और हरेंद्र ( तीनों निवासी डांडा खेरागढ़) के कहने पर लाए थे। खेरागढ़ क्षेत्र में राजस्थान नंबर और एक अन्य वाहन नकली खाद ले जा रहे हैं। अगले महीने से आलू की बुआई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आईपीएल कंपनी के खाद को अधिक मात्रा में खरीदते हैं। किसान कागजों और पीओएस मशीन के झंझट से बचने के लिए सीधे खाद खरीदते हैं। इसी का फायदा उठाने के लिए वह कालाबाजारी कर रहे हैं। उन्होंने यह नया तरीका निकाला है। पकड़ने वाली टीम में अपर जिला कृषि अधिकारी गुफरान अहमद, नायब तहसीलदार अनुज दीक्षित, खेरागढ़ थाना प्रभारी व टीम के सदस्य शामिल थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed