{"_id":"5d76969c8ebc3e93db11988a","slug":"fake-facebook-page-create-of-bjp-mp-and-upload-objectionable-content","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः फर्जी फेसबुक पेज बनाकर सांसद को बदनाम करने की कोशिश, 'गंदा' वीडियो भी डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः फर्जी फेसबुक पेज बनाकर सांसद को बदनाम करने की कोशिश, 'गंदा' वीडियो भी डाला
Tue, 10 Sep 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर के नाम से फर्जी फेसबुक पेज बनाकर उस पर अश्लील संदेश और वीडियो डाले जाने का मामला सामने आया है। सांसद ने सोमवार को इसकी शिकायत एसएसपी बबलू कुमार से की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने साइबर सेल को जांच सौंपी है। सेल ने पेज को बंद करा दिया है। अब यह मालूम किया जा रहा है कि यह खुराफात किसने की?
सांसद ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के लोगों से सोशल मीडिया पर जुड़े रहने के लिए फेसबुक एकाउंट बनाया था। किसी खुराफाती ने इसी से मिलता-जुलता पेज बना दिया। इसका नाम रखा जनता जनार्दन फतेहपुर सीकरी। इसे डिजाइन इस तरह से किया कि यह पेज सांसद का ही लगे।

इस पर लोगों की शिकायतें और कमेंट आने लगे। राजकुमार चाहर ने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें फोन कर बताया कि आपके फेसबुक पेज पर अश्लील वीडियो और संदेश डाले गए हैं। इन वीडियो और संदेश पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं।
इस पर चेक किया गया तो पता चला कि यह किसी की खुराफात है। वह पेज उनका नहीं था। इस पर एसएसपी से शिकायत की गई। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। उधर शाम को साइबर सेल ने यह पेज फेसबुक से हटवा दिया।
सांसद चाहर का कहना है कि पुलिस को मामले की तह तक जाना चाहिए और यह मालूम करना चाहिए कि यह खुराफात किसने की। उसके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।