फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Facebook Home Page of Sri Krishna Janmasthan Fraud with Devotees in Mathura

ऑनलाइन ठगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2019 10:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Oct 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Fake Facebook Home Page of Sri Krishna Janmasthan Fraud with Devotees   in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर हो रही ऑनलाइन बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है। ठग हरियाणा के पलवल में बैठकर देश भर के श्रीकृष्ण भक्तों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा था। उसके शिकंजे में आम लोगों ही नहीं, वीआईपी और बड़े व्यवसायी भी आ चुके थे। 
विज्ञापन


गूगल पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के होम पेज पर अपना मोबाइल नंबर डालकर वह वीआईपी दर्शन की बुकिंग करता था। बुकिंग के बाद लोगों का नंबर ब्लैक लिस्ट कर देता था। लोगों को फंसाने के लिए वह उन्हें मंदिर परिसर में ही ठहराने की सुविधा का झांसा देता था। बुधवार को उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वीआईपी दर्शन की अभिलाषा रखने वाले हजारों भक्तों को मंदिर परिसर में ही ठहरने की सुविधा के आकर्षण ने ऐसा खींचा कि लोग आसानी से ठगी का शिकार हो रहे थे। जालसाज नीरज शर्मा उर्फ सोनू निवासी गांव पेलक, चांदहट (पलवल) इसके लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के होम पेज पर अपना मोबाइल नंबर डालकर 550 रुपये में वीआईपी दर्शन और ठहरने के लिए 1250 रुपये में कमरे की बुकिंग करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रकम वसूलने के बाद कर देता था ब्लैक लिस्ट

रकम खाते या फिर पेटीएम से वसूल करने के बाद श्रद्धालुओं के मोबाइल को ब्लैक लिस्ट में डाल देता था। इसका शिकार देश के मुंबई, दिल्ली, पुणे, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान आदि राज्यों के श्रद्धालुओं हुए तो कई ने इसकी शिकायत श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा से की।

इसके बाद जन्मस्थान के विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर ने ठग की थाना गोविंद नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को जालसाज नीरज को पकड़ लिया गया। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, एसआई मदन सिंह ने जालसाज को पकड़ा है। जालसाज ने एक माह में सैकड़ों श्रद्धालुओं से लाखों रुपये की ठगी की है। इस गैंग की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed